शीशी बंद शहद बेचने वाली नौ नामचीन कंपनियों के खिलाफ संभल जिले के न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शुक्रवार को वाद दायर किया गया। आयोग के अध्यक्ष राम अचल यादव ने वाद को स्वीकार किया और सभी नौ कंपनियों और शहद विक्रेता के नाम नोटिस जारी करने का आदेश दिया। शहद में चीनी की मिलावट को मुद्दा बनाकर एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा गया है। सुनवाई 5 जनवरी को होगी
विज्ञापन
ये हैं नौ कंपनियां
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड, एपिस इंडिया लिमिटेड, श्री वैद्य नाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमटेड, केजरीवाल बी केअर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ददेव इंडिया एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, इंडी जीनियस हनी, सोसाइटी नेचुरल, इमामी लिमिटेड।