फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चे को नहीं थे नोट तो प्रेमी घर आए लौट

Tue, 27 Dec 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
प्‍यार
विज्ञापन
नोटबंदी से भले ही लोग परेशान हों मगर पुलिस पीएम मोदी को धन्यवाद दे रही है। दरअसल घर से भागा प्रेमी जोड़ा नोटबंदी के चलते घर लौट आया। एटीएम से जब पैसे नहीं निकले तो मेरठ से वापस मुरादाबाद आ गया। ऐसे में पुलिस को प्रेमी जोड़ा ढूंढने की जहमत नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी का दूसरे नंबर का बेटा हिन्दू कालेज में पढ़ता है। करीब एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई थी। शनिवा को छात्रा के परिजनों को उसके प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने उसे डांट फटकार लगाई।

रविवार को छात्रा अपने घर से निकल गई और रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच कर उसने प्रेमी को कॉल की। बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। अगर बचाना चाहते हो तो तुरंत आ जाओ। प्रेमी परिजनों को बिना बताए अपने घर से निकल गया। इसके बाद छात्रा और उसका प्रेमी दिल्ली जाने के लिए बस में रवाना हो गए।
विज्ञापन


लेकिन सफर के दौरान रुकने के लिए खर्च की बात की। तब दोनों के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह दिल्ली में एक रात भी रुक जाए। तब उन्होंने मेरठ में रुकने का प्लान बना लिया। मेरठ पहुंचने पर छात्र और छात्रा एक होटल में गए। लेकिन इनके पास इतने रुपये भी नहीं थे। तब दोनों ने एटीएम के चक्कर लगाए। मगर रुपये हाथ नहीं आ पाए।

तब तक छात्रा के परिजन भी पुलिस के पास पहुंच चुके थे। पुलिस ने छात्र के घर दबिश दी। पुलिस की इस कर्रवाई से छात्र के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने छात्र से संपर्क किया। उसको बताया कि अगर वापस नहीं आए तो पुलिस पूरे परिवार को जेल भेज देगी। तब छात्र ने प्रेमिका को मनाया और उसे घर लौटने के लिए मजबूर कर लिया।

रविवार रात पुलिस ने छात्र-छात्रा से पूछताछ की। दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। छात्र ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या करने की धमकी दी। वह उसकी जान बचाने गया था। मेरे पास तो इतने रुपये भी नहीं थे कि उसे कहीं एक रात रुका भी सकूं। कोतवाली इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लड़की के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। लड़की ने भी बताया है कि वह अपनी मर्जी से गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें