फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, आजम और सपा सांसद एसटी हसन समेत हैं अन्य आरोपी

Thu, 14 Dec 2023 09:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को भी बयान देने के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिस कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। 
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें