फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए निर्धारित किया नामांकन शुल्क

Fri, 18 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को बैठक में हुई। इसमें वार्षिक चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एल्डर कमेटी की ओर से सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क भी निर्धारित किया गया। बैठक में चुनावी के दाैरान माहाैल पूर्णशांति, आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि अनन्तिम मदाता सूची का प्रकाशन 19 सितंबर और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 सितंबर को होगा। नामांकन पत्र 22 सितंबर की सुबह जमा होंगे और मतदान 26 सितंबर की सुबह होगा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी आदि के लिए चुनाव होगा। सभी पदों के लिए एल्डर कमेटी द्वारा जो नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है वह शुल्क नामांकन के समय जमा करना होगा।
बैठक में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर आदि रहे। बैठक का संचालन विक्रांत कुमार ने किया। बार एसोसिएशन की बैठक में पहुंचे कई पदों के संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनावी वायदे बताए। उधर बृहस्पतिवार को सदस्यता शुल्क जमा करने का अंतिम दिन होने की वजह से शाम तक कोषाध्यक्ष के पास वकीलों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें