फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्मकर्मी अनिकेत हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 18 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। 16 नंवबर 2025 को संभल जिले के बहजोई नगर के मोहल्ला दुर्गा कलोनी निवासी फर्मकर्मी अनिकेत शर्मा की हत्या करके बीमे की रकम हड़पने के उद्देश्य में जेल गए पांच आरोपियों पर अब कुंदरकी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिकेत का शव कुंदरकी थाना क्षेत्र में जैतपुर पट्टी संपर्क मार्ग पर जंगल से बरामद हुआ था। इस मामले को पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी है और न्यायालय में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बुधवार को फर्मकर्मी अनिकेत शर्मा हत्याकांड में आरोपी पिता एंव बहजोई के मोहल्ला दुर्गा कलोनी निवासी बाबूराम शर्मा, मझोला थाने के मोहल्ला लाइनपार में सूर्यनगर की वासुदेव कलोनी निवासी आदेश कुमार, शाहबाद थाने के ग्राम रूस्तमनगर निवासी साजिद मैवाती, ग्राम नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान और तहब्बुर मैवाती के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इन लोगों ने संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए मृतक अनिकेत की बीमा पॉलिसी कराकर कंपनी से अवैध धन अर्जित करने के उददेश्य से हत्या जैसा जघन्य अपराध कारित करने और अपने परिवार को भरण पोषण करते है। इस कृत्य से जनता में भय व्याप्त है जोकि उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। अब पुलिस ने इस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें