फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: पूर्वाभ्यास की निगरानी के लिए सात नोडल अफसर तैनात, सीएमओ को सौंपेंगे हेल्थ वर्करों की सूची

Mon, 04 Jan 2021 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर मंगलवार को होने वाले पूर्वाभ्यास की निगरानी के लिए सात नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। यह नोडल अफसर सोमवार को अपने-अपने केंद्रों के 25 हेल्थ केयर वर्करों की सूची सीएमओ सौंपेंगे। साथ ही केंद्रों पर इंतजाम का जायजा लेंगे। पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास प्रस्तावित है। इसके लिए मुरादाबाद में छह केंद्र चयनित किए गए हैं। जहां टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

विज्ञापन


इन केंद्रों में शहरी क्षेत्र की अरबन पीएचसी फकीरपुरा, एशियन विवेकानंद हास्पिटल और टीएमयू केंद्र और ग्रामीण क्षेत्र के डिलारी, ठाकुरद्वारा और कुंदरकी के सरकारी अस्पताल शामिल हैं। पूर्वाभ्यास की निगरानी के लिए सात नोडल अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकीरपुरा में दो नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एडी हेल्थ के निर्देश पर पूर्वाभ्यास केलिए केंद्रों पर नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। नोडल अफसरों से अपने-अपने केंद्रों के 25 हेल्थ केयर वर्करों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


कौन किस केंद्र का नोडल अफसर

- ठाकुरद्वारा सीएचसी: एसीएमओ डा. जीएस मर्तोलिया
- डिलारी पीएचसी: डीपीएम एनएचएम रघुवीर सिंह
- कुंदरकी पीएचसी: एमओआईसी बिलारी डा. संदीप गुप्ता
- अरबन पीएचसी फकीरपुरा: डीसीपीएम एनएचएम चंद्रशेखर, अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार
- टीएमयू मेडिकल कालेज: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा
- एशियन विवेकानंद अस्पताल : एसीएमओ डा. डीके प्रेमी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें