फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एनओसी मिली, एयरपोर्ट पर कटेंगे पेड़, बनेगा फ्यूल स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फ्यूल स्टेशन बनाने की कवायद तेज हो गई है। वन विभाग ने फ्यूल स्टेशन के लिए चिह्नित स्थान पर लगे दो पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन पेड़ों की कटाई व नीलामी के लिए टेंडर जारी कर रहा है। इसके बाद पेड़ काटकर फ्यूल स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर फ्यूल स्टेशन बनाने वाली कंपनी एचपीसीएल की फाइल पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (पेसो) में अटकी हुई है। उम्मीद है इसे भी एक सप्ताह के भीतर पेसो से अनुमति मिल जाएगी। जून के अंत तक हवाई अड्डे पर फ्यूल स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जुलाई में उड़ान शुरू हो सकती है। 10 मार्च 2024 को हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का लोकार्पण हुआ था। इसके बाद आज तक यहां से उड़ान शुरू न होने का मुख्य कारण फ्यूल की व्यवस्था न होना है। इसके अलावा विमानन सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग के पास विमानों की कमी भी बड़ा कारण है। अब कंपनी का कहना है कि हमारे पास संचालन शुरू करने के लिए पर्याप्त विमान उपलब्ध हैं। फ्यूल स्टेशन बनने के बाद फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पेड़ों की नीलामी के लिए टेंडर निकाला जा रहा है। जल्द ही एचपीसीएल को भी पेसो से अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद फ्यूल स्टेशन बनेगा और मुरादाबाद से फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें