एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कर्मियों और प्रेक्षक गणों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी लोगों के लिए पार्किंग, राजकुमार गुप्ता की दुकान से आगे वाले टीन शेड के पास होगी। मतगणना कर्मियों के लिए पार्किंग, वीआईपी पार्किंग से आगे वाले टीन शेड के पास होगी। प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंट के लिए चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग चौधरी चरण सिंह चौक के पास होगी।
डीएम और एसएसपी ने मंडी का किया निरीक्षण
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा ने मतगणना स्थल मंडी समिति के अंदर जाकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। डीएम ने इस मामले में अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।