फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संभल चौराहे से कोहिनूर तिराहे तक नो ट्रैफिक जोन, शहर में 20 घंटे तक नहीं आएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुहर्रम के मद्देनजर बुधवार को शहर में निजी और रोडवेज की बसें नहीं प्रवेश नहीं कर पाएंगी। दोपहर दो बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक बसें काशीपुर तिराहा, हनुमान मूर्ति तिराहा, टीपी नगर और शेरुआ चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा संभल चौराहे से कोहिनूर तिराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांठ रोड से आने वाली रोडवेज की बसें शेरुआ चौराहे तक आएंगी, वहीं से बसों को वापस किया जाएगा। बिलारी संभल रोड, दिल्ली रोड से आने वाली निजी और रोडवेज की बसें आजाद नगर टीपी नगर तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी। ठाकुरद्वारा, काशीपुर स्वार, टांडा रोड से आने वाली बसें काशीपुर तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी। इसके अलावा भारी वाहन 17 और 18 जुलाई को पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
17 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया शहर
मुरादाबाद। मुहर्रम पर निकलने वाले ताजिये को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर को 17 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी सीओ और इंस्पेक्टर को सौंपी गई है, जबकि सेक्टर की कमान दरोगा को दी गई है। डबल फाटक से करूला, तहसील स्कूल, किसरौल, इमाम बाड़ा, फैजगंज, जीआईसी चौराहा में पुलिस बल तैनात किया गया है। 800 पुलिसकर्मी, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई है। जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। सोशल मीडिया पर की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें