फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऐन मौके पर टली उड़ान, नई तारीख की घोषणा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून के लिए बुधवार से शुरू होने वाली हवाई उड़ान ऐन मौके पर टल गई है। फ्लाई बिग कंपनी को डीजीसीए की ओर से अनुमति न मिलने के कारण ऐसा करना पड़ा। जल्द ही मुरादाबाद एयरपोर्ट उड़ान की नई तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


17 जुलाई को मुरादाबाद से देहरादून की फ्लाइट शुरू करने की पूरी तैयारी थी। मंगलवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह के पास फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारी का फोन पहुंचा। उन्होंने कहा कि डीजीसीए की ओर से अनुमति फिलहाल नहीं मिल पाई है। इसलिए उड़ान में तीन से चार दिन की देरी होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि पांच दिन पहले कंपनी की ओर से आधिकारिक ईमेल मिला था। इसमें कहा गया था कि 17 जुलाई से हम मुरादाबाद से देहरादून की फ्लाइट शुरू करने जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर फ्यूल स्टेशन न होने के कारण बरेली और दिल्ली एयरपोर्ट से मोबाइल टैंकर मंगाए गए। सोमवार को फ्लाई बिग कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर चेक इन और बुकिंग की व्यवस्थाएं भी परखी थीं। मंगलवार सुबह फोन आने के बाद उड़ान एक बार फिर स्थगित हो गई। कंपनी का तर्क है कि उड़ान शुरू करने से पहले डीसीए से किसी बिंदु को लेकर अनुमति मांगी गई है। जल्दी ही अनुमति पत्र प्राप्त हो जाएगा और मुरादाबाद के लोगों को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट तक फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट पर सभी तकनीकी बिंदुओं पर काम पूरा कर लिया गया है।

नहीं बदलेगा किराया, 1300 में होगा सफर

- फ्लाई बिग कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि मुरादाबाद से देहरादून तक का किराया नहीं बदला जाएगा। बेस फेयर 999 और कुल किराया मिलाकर लगभग 1300 रुपये ही रहेगा। विमान के उड़ान भरने का समय भी शाम 4:20 बजे ही रहेगा। कंपनी ने फिर दावा किया है कि इस बार विलंब नहीं किया जाएगा अगले सप्ताह निश्चित रूप से फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सवाल : तारीख घोषित करने से पहले अनुमति क्यों नहीं मांगी

- 17 जुलाई से फ्लाइट का दवा पोस्ट होने के बाद लोगों ने एयरलाइन कंपनी पर सवाल उठा दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि कंपनी को डीजीसीए से अनुमति ही लेनी थी तो फ्लाइट की तारीख घोषित करने से पहले क्यों नहीं ली। डीजीसीए से अनुमति मिले बिना 17 जुलाई की तारीख घोषित क्यों की गई। इस पर कंपनी का कहना है की अनुमति के लिए पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।

- डीजीसीए से अनुमति न मिलने के कारण 17 जुलाई से फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी। हमें एक-दो दिन में अनुमति पत्र मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके फौरन बाद मुरादाबाद से देहरादून की फ्लाइट शुरू होगी। किराया नहीं बदला जाएगा। - शिवानी जैन, महाप्रबंधक फ्लाई बिग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें