मुरादाबाद। स्कूल संचालिका परवीन जहां की तहरीर पुलिस दबाकर बैठ गई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने इस तहरीर पर केस दर्ज नहीं की। उधर, पुलिस का दावा है कि उन्हें किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जिस कारण पुलिस को खुद ही वादी बना पड़ा है।
परवीन ने कटघर थाने में दी तहरीर में बताया कि सिरसा इनयायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी सुबान अली, समीर, डब्ल्यू उर्फ मो. हसन, शाने आलम, चांद बाबू और उसके परिवार के लोग चुनावी रंजिश रखते हैं। 19 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे परवीन का बेटा साजिम और महिला के जेठ का बेटा नाजिल को गांव के चौक पर देखते ही चांबू बाबू के परिवार के लोग भड़क गए। उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने एलान कर दिया है कि आज इनसे बदला लेना है। इसे बाद आरोपी चांबू बाबू के मकान की छत पर पहुंच गए और चांद बाबू के इशारे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान देसी बम भी फेंके। महिला का कहना है कि आरोपियों में अरमान अली उर्फ सालिम के टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। महिला ने यही भी दावा किया है कि वायरल वीडियो में सुबान अली, समीर और डब्ल्यू दिखाई दे रहे हैं।