फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होम्योपैथिक अस्पताल भवन में बिजली कनेक्शन के लिए नहीं पैसे

Fri, 01 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा नगर के सीएचसी परिसर में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय और शेड के अभाव में धू
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अस्थायी रूप से सीएचसी परिसर में चल रहे होम्योपैथिक अस्पताल के अपने भवन में बिजली कनेक्शन के लिए विभाग के पास पैसे नहीं हैं। बिजली कनेक्शन न होने की वजह से ही होम्योपैथिक अस्पताल का पुराने भवन में मरम्मत के बाद भी शिफि्टंग का काम लटका हुआ है। शासन स्तर से मांग करने के बाद भी कनेक्श के लिए बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

नगर का होम्योपैथिक चिकित्सालय इस समय अस्थायी रूप से सीएचसी परिसर में चल रहा है। इसके पुराने भवन की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन वहां पर विद्युत कनेक्शन न होने के कारण इसका स्थानांतरण करीब आठ माह से रुका हुआ है। विभाग के पास वहां पर विद्युत कनेक्शन लेने के लिए 6000 रुपये नहीं हैं। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ नीलिमा ने एक माह पूर्व विद्युत कनेक्शन का एस्टीमेट वित्तीय स्वीकृति के लिए विभाग के निदेशक को लखनऊ भेजा था लेकिन अभी तक विद्युत कनेक्शन के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी है। पहले होम्योपैथिक चिकित्सालय नगर के रामलीला मैदान परिसर में चलता था।
इसके भवन का निर्माण पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा ने करीब 35 वर्ष पूर्व कराया था लेकिन यह भवन जर्जर हालत में पहुंच गया इस पर इस भवन को डीएम के आदेश पर करीब पांच वर्ष पूर्व सीएचसी परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता और अन्य लोगों के प्रयास से प्रशासन ने पुराने भवन का दोबारा से पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराया गया जो पूरी तरह से अब फिट है लेकिन वहां पर विभाग अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं करा पाया है। इस करण होम्योपैथिक चिकित्सालय के स्टाफ ने वहां जाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


जिला होम्योपैथिक अधिकारी का कहना है कि शीघ्र वित्तीय स्वीकृति मिलने पर वहां पर विद्युत कनेक्शन कराकर अस्पताल को शिफ्ट कर दिया जाएगा। सीएचसी परिसर में इस समय चल रहे होम्योपैथिक चिकित्सालय की विंडो पर मरीजों के खड़े होने के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है और न ही मरीजों को अपना नंबर आने का इंतजार करने के लिए बैठने की कोई व्यवस्था है।
डॉक्टर का पद करीब 15 वर्ष से रिक्त है। फार्मासिस्ट का पद भी खाली चल रहा है। सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही यहां पर स्थायी रूप से कार्यरत है। यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में क्षेत्र के अन्य होम्योपैथिक चिकित्सालय से आकर सोमवार से शुक्रवार तक चार दिन चिकित्सक मरीजों को देखते हैं। जबकि शुक्रवार और शनिवार को यह बंद रहता है। इस अव्यवस्था के चलते यहां आने वाले मरीज परेशान रहते हैं। डॉक्टर न होने के संबंध में जिला होम्योपैथिक अधिकारी का कहना है कि इस बार भी कोई नया डॉक्टर विभाग को नहीं मिल सका है। सिर्फ चार दिन अन्य चिकित्सालयों के डॉक्टर ठाकुरद्वारा जाकर मरीज देख रहे हैं। किसी डॉक्टर के स्थानांतरित होकर आने पर उन्हें ठाकुरद्वारा में नियुक्त किया जाए जाएगा। खड़े मरीज। संवाद

फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा नगर के सीएचसी परिसर में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय और शेड के अभाव में धू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें