फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नो एंट्री बेअसर, कटरा नाज में कॉमर्शियल वाहनों से लगा जाम

Thu, 20 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटरा नाज में नो एंट्री का नियम लागू होने के बावजूद कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लग पा रही है। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद माल लेकर पहुंचने वाले कॉमर्शियल वाहन दुकानों के सामने सड़क पर खड़े हो रहे हैं। बुधवार को भी बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से रास्ता इतना संकरा हो गया कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि कटरा नाज में जाम अब रोज की समस्या बन गया है। बाजार की सड़क पहले ही संकरी है। इसके बावजूद दुकानों पर माल पहुंचाने वाले कॉमर्शियल वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। एक वाहन से माल उतारने और लोड करने में करीब 30 मिनट लगते हैं। इस दौरान सड़क का बड़ा हिस्सा घिरा रहता है। कई बार एक साथ तीन से चार कॉमर्शियल वाहन खड़े हो जाते हैं। ऊपर से ई-रिक्शाओं की आवाजाही जारी रहती है। इससे कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग जाती है। व्यापारियों का कहना है कि कटरा नाज को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन बनाया गया है। नियम के तहत सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक भारी वाहन बाजार में नहीं आ सकते। उनका कहना है कि नो एंट्री का नियम तो है, लेकिन पालन कराने के लिए प्रभावी निगरानी और कार्रवाई नहीं हो रही है।
00

व्यापारी बोले...
-दुकानदार प्रतिष्ठान के सामने ही माल उतरवाते हैं। जगह कम होने के कारण कॉमर्शियल वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। इससे आधी सड़क घिर जाती है और जाम लगता है। वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत होती है।-कैलाश, दुकानदार
विज्ञापन

-कॉमर्शियल वाहन खड़ा होने के बाद लोग दोपहिया वाहन तक नहीं निकाल पाते। ई-रिक्शाओं की आवाजाही से समस्या और बढ़ जाती है। बाजार में दिनभर जाम रहता है। नो एंट्री जोन में कमर्शियल वाहनों को रोकना चाहिए।-नितिन खन्ना, दुकानदार

-कटरा नाज में जाम लगने पर कई बार लोगों को निकलने में 40 मिनट तक लग जाते हैं। सड़क पहले ही पतली है और कॉमर्शियल वाहनों के आने से और संकरी हो जाती है। कई बार बाइक निकालना भी मुश्किल होता है।-राजेंद्र कुमार, दुकानदार

-सुबह 10 से शाम छह बजे तक प्रतिबंध के बावजूद कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही जारी है। इनके सड़क किनारे खड़े होने से जाम लगता है। नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं होने से समस्या बनी हुई है।-अतुल अग्रवाल, व्यापारी
00

वर्जन

-अगर बाजार में सड़क पर कॉमर्शियल वाहन खड़ा हो रहे हों तो वहां के व्यापारी पुलिस से शिकायत करें। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें