ठाकुरद्वारा। नगर पालिका ने नगर में कोतवाली तिराहे के पास बरसात में पानी की निकासी को चालू करने के लिए नाले का निर्माण कराया है लेकिन शुरू में ही नाले से पानी की निकासी सुचारू नहीं हो रही है।
करीब 55 मीटर लंबे इस नाले का निर्माण राज्य वित्त योजना में 4.95 लाख रुपए हुआ है। यह नाला पीछे की आबादी को जोड़ता है। इसमें से पहले पानी के निकासी नहीं होती थी। इसलिए इस नाले को दोबारा से बनाया गया है लेकिन दोबारा बनने पर लाखों खर्च होने के बाद भी इसका मकसद पूरा नहीं हो रहा है।
पहले दिन ही बुधवार को इसमें पानी छोड़ा गया तो वह कोतवाली तिराहे से आगे नहीं बढ़ रहा है। बहुत धीमी गति से पानी आगे जा रहा है। इस क्षेत्र के निवासी पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे का कहना है कि यदि नाले से पानी की निकासी नहीं हुई तो इसका बनाने का मकसद ही बेकार हो जाएगा।
नाले का निर्माण पीडब्ल्यूडी के जेई दौलत सिंह की देखरेख में हो रहा है। जेई ने बताया कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। कांवड़ के कारण काम को रोक दिया गया है। शिवरात्रि के बाद नाले का अधूरा कार्य पूरा होगा और पानी के निकासी को आगे तक सुचारु किया जएगा।