फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और एटीएम कंगाल, नो कैश पर बवाल

Tue, 06 Dec 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कैश्‍ा नहीं ‌मिलने से लाेेगाें ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में नो कैश की तख्ती लटकी देख अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। सोमवार को काशीपुर तिराहे पर लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। लोग एक सप्ताह से बैंक के बाहर लाइन लगा रहे थे। लेकिन हर रोज जब तक बारी आती तो कैश खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता था। सोमवार को लाइन में लगे लोगों का सब्र जवाब दे गया। भड़की भीड़ ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाया।
विज्ञापन


काशीपुर तिराहे पर प्रथमा बैंक की शाखा है। इस शाखा में आस पड़ोस के कई गांवों के लोगों के एकाउंट हैं। पिछले एक सप्ताह से महिलाएं और पुरूष रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचते। लेकिन सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी उन्हें रकम नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही लंबी लाइन लग गई थीं। चंद लोगाें कैश मिला। इसके बाद बैंक वालों ने नो कैश का नोटिस लगा दिया। जिस पर लोग भड़क गए।

उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस पहुंच गई। सीओ कटघर विजय प्रताप सिंह ने लोगों से बात की और उन्हें समझाकर बात की। दो में कैश मिलने के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए और अपने घर चले गए। बैंक प्रबंधक केके सिंह ने बताया कि सोमवार को दो लाख रुपये का कैश आया था। कैश बांट दिया गया था। लेकिन ग्राहकों की लाइन लंबी थी। जिस कारण कुछ लोगों को कैश नहीं मिला। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें