फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मजदूर की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के भटावली में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। मजदूर के परिवार ने पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बावजूद इसके पुलिस अफसर दावा कर रहे हैं कि परिवार की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। सवाल उठ रहा है कि परिजन मुरादाबाद में मौजूद थे तो उनसे तहरीर क्यों नहीं ली गई।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के सेजनी निवासी संजीव यादव मजदूरी करते थे।। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। 16 जनवरी 2024 से वह भटावली स्थित प्लांट में मजदूरी कर रहे थे। साथ काम करने वाले संजीव के फुफेरे भाई हरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया था कि बुधवार करीब 11 बजे दोनों भाई मुंशी से मजदूरी के पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर मुंशी ने अंटी से रिवाल्वर निकालकर संजीव गोली मार दी थी। अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर चले गए थे। अब तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें