फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पश्चिमी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव के आने पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिडटाउन क्लब से भव्य रोड शो निकाला। इस दाैरान जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए। व्यापारियों ने भी शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। शिवसेना के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इंपीरियल चौराहे का नाम छत्रपति शिवाजी चौक शिवसैनिकों के अथक प्रयास के कारण ही हुआ है। रोड शो का समापन दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाॅल पर हुआ।
वहां शिवसेना प्रतिनिधि कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र के बाहर अपनी राजनीतिक पहचान बना रही है। पश्चिमी यूपी में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शिवसेना भाजपा से पुरानी राजनीतिक पार्टी है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गिराया था, लेकिन उसका लाभ भाजपा ले गई। हर जनपद में लगभग 50,000 सक्रिय सदस्यों की फौज तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रमुख गुड्डू सैनी एवं महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने अन्य राज्यों से आए राज्य प्रमुखों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सहारनपुर मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी, जिले से नरेश शर्मा, महासचिव संजीव शंकर, राज्य सचिव दीपक सक्सेना, आईटी सेल प्रभारी ऋतुल शर्मा, राकेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें