फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद से कश्मीरी गेट के लिए बस सेवा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से कश्मीरी गेट के लिए सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। शहर से करीब 20 प्राइवेट बसें कश्मीरी गेट तक संचालित की जाती हैं। परिवहन विभाग के अनुसार शहर के अंदर समेत लंबी दूरी तक के विभिन्न जगहों के लिए 517 प्राइवेट बसें चलती हैं।
मुरादाबाद परिक्षेत्र में 900 से अधिक बसें हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में करीब 100 बसें खड़ी हैं। इसके बावजूद कश्मीरी गेट के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि कश्मीरी गेट के लिए शहर के लाजपत नगर, माल गोदाम, पारकर रोड, गलशहीद, दयानंद डिग्री कॉलेज के पास समेत अन्य जगहों से करीब 20 बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर रोडवेज की बसें मुरादाबाद से कश्मीरी गेट के लिए संचालित की जाए तो इस रूट पर प्राइवेट बसों की डग्गामारी खत्म हो जाएगी। एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह से कश्मीरी गेट के लिए यात्री मिलने लगते हैं। अगर कश्मीरी गेट तक अनुबंधित बसों के संचालन के लिए परमिट मिले तो चलाई जाएंगी। इसके लिए अनुबंधित बसों को निगम को ट्रांसफर करना पड़ा तो कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
-कश्मीरी गेट के लिए यात्री मिलते हैं तो रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। दो दिनों में मुरादाबाद से कश्मीरी गेट तक बसों के चलाने को लेकर जानकारी ली जाएगी। निगम के पास बसें पर्याप्त संख्या में हैं।- अनुराग यादव, आरएम/एसएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें