फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में कोतवाली तिराहे से कोर्ट रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में 17 जनवरी को तहसील सभागार में चल रहे समाधान दिवस में पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे के नेतृत्व में दुकानदारों ने चोरी की घटना के खुलासे की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

जिसमें कोतवाली तिराहे से कोर्ट रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से कारण के कारण रोजाना जाम लगने की समस्या को भी उठाया गया था। इस पर एसडीएम प्रीति सिंह ने समाधान दिवस में मौजूद नगर पालिका के लिपिक को तलब कर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटाने के आदेश दिए थे लेकिन उनके आदेश पर नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
नगर पालिका ने यहां पर नो पार्किंग की सूचना लगा रखी है जिसमें वहां पर वाहन खड़ा करने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है लेकिन नगर पालिका इस पर कोई अमल नहीं करती है। जिससे यहां पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण सड़क तंग हो जाती है और जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे ने कहा कि नगर पालिका ने एसडीएम के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया है इसलिए इसकी शिकायत फिर से आने वाले समाधान दिवस में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें