फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने नुकसान से बचने के लिए स्वयं हटाया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव राजूपुर मिलक में सिंचाई विभाग की लापरवाही से 25 जनवरी को किसानों की लाखों रुपये की फसलें पानी में डूब कर नष्ट हो गई थीं। जिसकी शिकायत किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ से की थी। जिस पर विभाग के जेई ने मौके पर जाकर जांच की थी। आरोप जांच में सही पाया था।
विज्ञापन

किसानों ने उन्हें बताया था कि सिंचाई विभाग ने नहर की पुलिया बनाने के लिए उसके पानी की निकासी के लिए डायवर्जन बनाया था जिसमें पानी को निकालने के लिए एक पाइप भी डाला गया था लेकिन पुलिया बनाने के बाद उसे बिना डायवर्जन और पाइप को हटाए पानी को तेजी से खोल दिया गया। जिससे नहर का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। इससे उनमें खड़ी किसानों की फसलें नष्ट हो गई।
गांव के सहदेव सिंह यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नुकसान का कारण बने डायवर्जन को नहीं हटाया जिस पर उन्होंने स्वयं अपने खर्चे से डायवर्जन को हटाया है। अभी तक नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है। उन्होंने किसानों को नष्ट की गई फसल का मुआवजा देने की मांग सिंचाई विभाग और प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें