फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद की गला घोंटकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दावत में गए थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला चक्कर की मिलक निवासी ट्रैक्टर चालक खुर्शीद (35) की रस्सी अथवा मफलर से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस मामले में न तो अब तक घटना की असली वजह का ही कोई पता लगा सकी है और न ही आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन

खुर्शीद का शव रविवार मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर कॉलोनी के आगे एक खेत में बोरी के भीतर बंद मिला था। खुर्शीद की पत्नी नसीमा ने इस मामले में कांशीराम नगर कॉलोनी निवासी गौतम, गौतम के बहनोई लक्ष्मीचंद, बहन सुनीता व रेखा के खिलाफ खुर्शीद की हत्या कर शव बोरी में बंद कर फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था। नसीमा का कहना था खुर्शीद गौतम के घर दावत की बात कह कर आया था। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा था। जब वह अपने भतीजे के साथ गौतम के घर गई तो उसका एक जूता व मफलर गौतम के घर फर्श पर पड़ा मिला था।
खुर्शीद के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के मुताबिक उसमें रस्सी अथवा मफलर से गला घोंट कर खुर्शीद की हत्या करने की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक न तो हत्या के असली कारणों का पता लगा सकी है और न ही नामजद आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार कर सकी है। एसएचओ मझोला अजयपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें