फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"हैलो सर! मैंने अपने दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है, मुझे बचा लीजिए...मेरी जान को खतरा है..."

Mon, 28 Dec 2020 02:59 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हैलो सर! मुझे मेरे परिजन मार देंगे...मुझे बचा लो...मेरी जान को खतरा है। मैंने अपने दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। परिजन मुझे उसके साथ नहीं भेज रहे हैं। यह अलफाज नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फोन पर पुलिस से कहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को थाने लाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


कोर्ट के कुछ कागजात देखे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को प्रेमी के रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। मामला दो बिरादरियों से जुड़ा होने के कारण परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जिला पंचायत के एक सदस्य की भतीजी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। उसका गांव में रहने वाले गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की रजामंदी न देखकर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शनिवार को युवती को लेने पति उसके घर पहुंचा तो युवती के परिजनों ने साथ भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। फोन पर कहा कि मुझे मेरे परिजन मार देंगे...मुझे बचा लो...मैंने अपने दोस्त के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है, मेरी जान को खतरा है। यह सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। 

पूछताछ में पुलिस को दोनों ने बालिग होने और कोर्ट मैरिज कर लेने की जानकारी दी। कोर्ट के कुछ कागजात दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को प्रेमी के रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों अपनी जरूरत का सामान लेकर शहर से बाहर चले गए। 

मामला दो बिरादरी के जुड़ा होने के कारण दोनों के परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि युवक ने लिखित में शिकायत दी थी कि कोर्ट मैरिज कर लेने के बाद उन दोनों को परेशान किया जा रहा है। बालिग होने और कोर्ट मैरिज कर लेने के कारण उन्हें इच्छा अनुसार सुरक्षित जाने दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें