फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की मौत से घरों में फैला मातम, परिजन बोले ठीक होकर घर आने वाले थे विशाल उर्फ नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद । पाकबड़ा निवासी विशाल उर्फ नितिन के परिजन पूरे वाकये से हैरान हैं। उनका मानना है कि नितिन ने कोरोना से जंग जीत ली थी लेकिन सिस्टम की कमजोरी जानलेवा बन गई। मृतक नितिन के भाई सचिन सिंह ने बताया की बुधवार रात नौ बजे भाई से बात हुई थी। अस्पताल में परेशानी बढ़ने की उसने बात कही थी। गुरुवार सवेरे छह बजे नितिन का फोन आया कि अस्पताल में गैस समाप्त हो गई है। वह ऑक्सीजन का सिलिंडर पहुंचा दें।
विज्ञापन

सचिन का आरोप है कि एक रिश्तेदार अभिषेक के साथ ऑक्सीजन का सिलिंडर लेकर पहुंचे तो गार्ड गेट पर खड़े थे लेकिन कहने के बाद भी किसी ने मदद नहीं की। अन्य मरीजों के तीमारदारों ने सिलिंडर ऊपर पहुंचाने में मदद की। नितिन का दावा है कि वह सिलिंडर ले जाते समय क्लोज सर्किट कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं लेकिन अफसरों ने तत्काल की सीसीटीवी फुटेज को जांच का आधार नहीं बनाया। नितिन की मौत से उनके पिता योगेंद्र सिंह, मां मंजू देवी, नितिन की पत्नी अनुपमा और दोनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। नितिन के पिता का भी आरोप है कि बीमारी से मौत घोषित करने की जल्दबाजी में अफसरों ने सीसीटीवी की फुटेज नजरअंदाज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें