फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी ने किया 3500 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, बोले- मैं झूठे सपने नहीं दिखाता

Wed, 20 Feb 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के लोकार्पण और हापुड़ बाईपास से मुरादाबाद तक हाईवे के सिक्स लेन प्रोजेक्ट समेत करीब 3500 करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह झूठे सपने नहीं दिखाते। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने जनता से जो कहा वह करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि देश में पैसे और तकनीकी की कोई कमी नहीं है, कमी सिर्फ काम करने वालों की है। देश में चौतरफा फेल रहे सड़कों के जाल का श्रेय उन्होंने जनता को दिया।

विज्ञापन


मुरादाबाद में सर्किट हाउस के पीछे आवास विकास के खाली पड़े मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके विभाग के पास पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय 10 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुका है और 15 लाख करोड़ रुपये के कार्य और करा सकता है। बोले, मैं अकेला ऐसा मंत्री हूं जो कहता है कि पैसे की कोई कमी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी करने के बाद भी कोई ठेकों को लेकर सवाल खड़ा नहीं कर सकता। ठेकों की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हुईं। किसी को दिल्ली नहीं आना पड़ा। भरोसे को बड़ी ताकत बताते हुए गडकरी ने कहा कि मुंबई के स्टॉक एक्सचेंज में उनका नाम चलता है और विकास योजनाओं के लिए उन्हें हमेशा पैसा उपलब्ध है। बोले, हम आतंक मुक्त, भय मुक्त और सशक्त भारत चाहते हैं। तकनीकी और पैसा देश के पास पर्याप्त है, जरूरत बस काम करने की इच्छा शक्ति की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे कहने भर से कुछ नहीं होता हमने जो किया उसका सर्टिफिकेट जनता देती है। इससे पहले उन्होंने 644.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 146.37 किमी लंबे अलीगढ़ से मुरादाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 के दो लेन पेब्ड शोल्डर निर्माण का लोकार्पण किया। मंत्री ने 2016 में इस योजना का शिलान्यास किया था, जिसे छह माह पूर्व की पूरा कर लिया गया। हापुड़ बाईपास से मुरादाबाद तक के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के 6 लेन सड़क निर्माण कार्य का उन्होंने शिलान्यास किया। 99.86 किमी लंबाई की यह परियोजना 2140.93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। केंद्रीय मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री गुलाब देवी, संभल सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, मुरादाबाद के सांसद कुंवर सर्वेश सिंह और अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें