फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहर में गिरी, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर (अनूपशहर/डिबाई)/मुरादाबाद।
विज्ञापन

अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग स्थित मखैना नहर के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार सड़क पार कर रही महिला को रौंदते हुए नहर में गिर गई। कार की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार एक मासूम, उसके माता, पिता सहित चार लोगों की भी मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल तीन लोगों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कटघर के होली का मैदान निवासी अकाउंटेेंट सुमित पड़ोसी ललित व अन्य परिजनों के साथ कार से वृंदावन में शादी-समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शादी सुमित की पत्नी की मौसेरी बहन की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब मखैना नहर के पास कार पहुंची तो सामने से एक रोडवेज बस आ गई। इस दौरान गांव भोपतपुर निवासी कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया। उसने सड़क पार कर रहीं नगला भोपतपुर निवासी जसवंती व शीला को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं कार के साथ ही मखैना नहर में जा गिरीं। वहां मौजूद नगला भोपतपुर निवासी कृष्णा, एक दुकानदार व जलालपुर निवासी कुशलवीर व अन्य लोगों ने उन लोगों को बचाने के लए नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहां से गुजर रहे बुलंदशहर चेयरमैन मनोज गर्ग ने अपनी कार से घायलों को अनूपशहर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने कार सवार सुमित (28), उनकी पत्नी प्राची (28) व बेटा गुन्नु (2) निवासी होली का मैदान कटघर, मुरादाबाद और उनके साथ जा रहे ललित शर्मा व जसवंती को मृत घोषित कर दिया। ललित नगर निगम मुरादाबाद में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। हादसे में ललित की पत्नी मिनी, सुमित की सास लक्ष्मी व भोपतपुर निवासी शीला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम अनूपशहर आनंद श्रीनेत, एसडीएम डिबाई उमाशंकर और प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर व निरीक्षक डिबाई भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गंभीर घायलों को अनूपशहर सीएचसी से रेफर किया गया है। उच्चाधिकारियों को हादसे के संबंध में अवगत करा दिया गया है। - आनंद श्रीनेत, एसडीएम, अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें