फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में वंश और इंटर में नितिन बने जिला टॉपर

Tue, 15 May 2018 02:22 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईसीएसई रिजल्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में स्प्रिंग फील्ड के छात्र एवं छात्राओं का दबदबा रहा। हाईस्कूल में स्प्रिंग फील्ड के वंश अग्रवाल ने 96 फीसदी और इंटर में इसी स्कूल के नितिन गोस्वामी ने 97.25 फीसदी अंकों के साथ मुरादाबाद जिला टॉप किया है। 
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के मुरादाबाद कन्वीनर कुलभूषण एरियल के मुताबिक मुरादाबाद में सेंट पॉल कालेज, स्प्रिंग फील्ड कालेज, विलसोनिया स्कूल, टाइनी टॉट कालेज, महाराजा अग्रसेन स्कूल, जीके वेलहम्स स्कूल आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं।

इन स्कूलों में हाईस्कूल में 971 और इंटर में 782 छात्र एवं छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुई थी। सोमवार को परीक्षाफल घोषित हो गया। परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूमने लगे। हाईस्कूल में स्प्रिंग फील्ड के वंश अग्रवाल ने (साइंस) 96 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वंश के कंप्यूटर में 100 नंबर हैं। हिंदी और साइंस में 99-99 नंबर हासिल किए हैं। इसी स्कूल के नितिन गोस्वामी इंटर में (साइंस) 97.25 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बने हैं। नितिन के फिजिक्स में 100 नंबर हैं। 
विज्ञापन


प्रेरणा बने ध्रुव चौहान- स्प्रिंग फील्ड के हाईस्कूल के छात्र ध्रुव चौहान स्कूल के दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। ध्रुव चौहान की विषम परिस्थितियों में परीक्षाएं दी। परीक्षाओं के दौरान उनके पिता की कार दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गई। ध्रुव चौहान को इतिहास का पेपर छोड़ना पड़ा था। बावजूद इसके ध्रुव चौहान ने 91.8 फीसदी अंकों के स्कूल के टॉपरों में जगह बनाई है। कंप्यूटर में 100 अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक परीक्षा देने के बाद ध्रुव का परिवार अपने मामा के साथ हरियाणा शिफ्ट हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें