फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर पेड़ गिरने से दस घंटे ठप रहा ट्रेन संचालन

Tue, 15 May 2018 02:22 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेनें लेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रविवार रात आंधी तूफान में ट्रैक पर पेड़ करने से रेल संचालन ठप हो गया। मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग दस घंटे बंद रहने से यात्री परेशान हो गए। इस दौरान 25 ट्रेनें प्रभावित हुई। जबकि एक दर्जन ट्रेनों को बदले मार्ग से गुजरा गया है। सोमवार सुबह पांच बजे के बाद संचालन शुरू हो गया। दिन भर में जगह जगह ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चलता रहा। जिस कारण अभी तरह संचालन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सकता है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार शाम मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। रविवार शाम से मुरादाबाद रेल मंडल में पंद्रह जगह रेल पटरियों पर पेड़ टूटकर गिर गए थे। स्योहारा के पास पटरियों पर पेड़ टूटकर गिर गए थे। जिससे ओएचई तार टूट गए। जबकि सिग्नल भी ठप हो गया। जिससे मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग रेल संचालन बंद हो गया। ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मुरादाबाद सहारनपुर मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से वाया हापुड़ मेरठ से गुजरा गया। जबकि कुछ गाड़ियां गजरौला नजीबाबाद से गुजारी गई। इसी मार्ग से ट्रेनों डाउन लाइन की गाड़ियां भी यहीं से गुजरी गई हैं। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रैक से पेड़ हटवाकर ओएचई लाइन व सिग्नल ठीक करने के बाद सोमवार सुबह पांच बजे मुरादाबाद सहारनपुर मार्ग शुरू तो करा दिया गया। लेकिन सोमवार को दिन में भी मुरादाबाद रेल मंडल में जगह जगह ओएचई तारों पर कार्य होता रहा।
विज्ञापन


स्योहारा के अलावा मुरादाबाद रेल मंडल में कटघर, खुर्जा, हकीमपुर, लोधीपुर, नजीबाबाद, गाजियाबाद, रोजा, कांठ, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून समेत अन्य जगह भी पटरियों पर पेड़ गिर थे। जिससे पेड़ गिरने और ओएचई तार टूटने की वजह से रेल संचालन बाधित रहा। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में चौदह जगह पटरियों पर पेड़ गिरे थे। सबसे ज्यादा तक दिक्कत मुरादाबाद सहारनपुर मार्ग पर आई थी। स्योहारा के पास ट्रैैक पर पेड़ गिर गए थे। जिससे ओएचई तार टूट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें