फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ संक्रमितों को नहीं महसूस हुए कोई लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना को लेकर किस कदर गंभीरता बरतनी है, यह शुक्रवार को आई रिपोर्ट से पता चल रहा है। नए 17 मरीजों में से नौ मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना के कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं। वह सिर्फ दूसरे पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। ऐसे में हमें सिर्फ शारीरिक दूरी का ही पालन नहीं करना है, बल्कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए जा रहे सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी करना है।
विज्ञापन

कुंदरकी में दो परिवार में छह लोग पीड़ित हैं। इन मरीजों ने दावा किया कि छह लोगों को बुखार, गले में खराश, स्वाद बदलना आदि समेत कोई भी लक्षण नहीं है। चूंकि परिवार में इनके बेटों की रिपोर्ट 30 जून को पॉजीटिव आई थी। उनका कहना है कि वह लोग भी बीमार नहीं थे। दोनों ही परिवारों में तीन दिन में चार-चार लोग पॉजीटिव हो गए हैं। वहीं, जनरेटर ऑपरेटर ने दावा किया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा है। यहां तक कि शुक्रवार को रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही वह घर से ब्लॉक पर अकेला ही आया था। वहां से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। इसके अलावा कंजरी सराय निवासी युवती को भी एक सप्ताह पहले बुखार आया था, लेकिन अब वह भी स्वस्थ महसूस कर रही थी। इसके अलावा किर्गिस्तान से लौटे छात्र ने बताया कि सात दिन से वह क्वारंटीन है। सही तरीके से खाना खा रहा है। शरीर में किसी भी तरह का कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ। इसके बाद भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी मरीजों का कहना है कि जिस तरह से वह अपने घर थे, अस्पताल में भी उसी तरह रहेंगे। कोरोना का डर मन में नहीं आने देंगे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर एक सप्ताह में निगेटिव आकर अपने घर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें