फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में 17 और कोरोना के बीमार, आंकड़ा 504

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ से शुक्रवार को मिली 320 मरीजों की रिपोर्ट में से 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चार मरीजों के दोबारा सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि चार मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें तहसीलदार, नगर पंचायत कुंदरकी की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एसबीआई के जनरेटर ऑपरेटर और किर्गिस्तान से लौटै छात्र सहित अन्य लोग पॉजिटिव हैं। एक महिला अमेरिका से भी लौटकर आई हैं। अब मुरादाबाद में कुल मरीजों की संख्या 504 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लखनऊ केजीएमयू से प्राप्त रिपोर्ट में 15 और निजी लैब की रिपोर्ट में दो मरीज पॉजिटिव आए हैं। कुंदरकी के कायस्थान मोहल्ला निवासी व्यक्ति, उसके बेटा-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। तीन दिन पहले उसका एक बेटा जो नगर पंचायत में संविदा कर्मी है, पॉजिटिव आया था। कुंदरकी की ही नगर पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला और उसके बेटा-बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनका बेटा भी तीन दिन पहले पॉजिटिव हुआ है। इसके अलावा कुंदरकी की एसबीआई में जनरेटर ऑपरेटर पॉजिटिव आया है। उसने बताया कि दोस्त के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जांच कराई थी। इसके बाद युवक ने सजगता बरतते हुए खुद की भी जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं कंजरी सराय निवासी युवती अपने ताऊ के पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित हो गई है। युवती को एक सप्ताह पहले बुखार की शिकायत हुई थी। हालांकि दवा खाने के बाद अब तबीयत ठीक थी। वहीं रोडवेज कार्यशाला में फिटर कर्मी सम्राट अशोक नगर निवासी युवक ने बताया कि साथ के एक व्यक्ति के बेटे को कोरोना हो गया था। इसके बाद जांच करवाई तो वह भी पॉजिटिव निकल आया। सम्राट अशोक नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बुखार आया था। चिकित्सक ने कोरोना की जांच कराने की सलाह दी और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उमरी कलां निवासी युवक 27 जून को किर्गिस्तान से अपने भाई के साले की शादी में शरीक होने आया था, लेकिन सात दिन पहले एमआईटी में क्वारंटीन कर दिया गया। उसने बताया कि अब जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव रही। आवास विकास पीलीकोठी निवासी महिला 16 जून को अमेरिका से आई थीं। उसके बाद एक होटल में क्वारंटीन रहीं। 23 जून को घर आ गईं। यहां पर बुखार और गले में खराश की समस्या होने लगी। पति ने निजी लैब में जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चाऊ की बस्ती निवासी युवक के गले में तकलीफ थी, जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इनके अलावा तहसीलदार समेत चार अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें