फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर कार से टकराई नीलगाय, मौत

Sat, 15 Feb 2025 10:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार से नीलगाय टकरा गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों अपने घर चले गए हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास पर हुआ। इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर एक कार दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार रजबपुर बाईपास के पास पहुंची, तभी अचानक खेतों में से नीलगाय निकालकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार सवार दो व्यक्तियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नीलगाय को गड्ढे में दबा दिया गया है। नीलगाय का पोस्टमार्टम भी कराया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक कार सवार दोनों लोगों की हालत बिल्कुल ठीक है। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें