फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

निकाय चुनाव : भाजपा को पहली जीत, दो वार्डों में परचम

ब्यूरा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में मतगणना - फोटो : अमर उजाला


 मुरादाबाद में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी द्रोपा देवी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड 7 से बीजेपी उम्मीदवार अजय दिवाकर ने 753 मतों से जीत दर्ज की है। पार्षद पद पर जीत के साथ भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। 


  निकाय चुनाव : भाजपा को बढ़त, बसपा दूसरे स्थान पर  यूपी निकाय चुनाव के मतदान की मतगणना चल रही है। मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर पहले स्थान पर चल रहे हैं। देहात सीट से विस चुनाव लड़ चुके बसपा के लाखन सिंह सैनी दूसरे स्थान पर हैं और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। देहात सीट से विस चुनाव लड़ चुके बसपा के लाखन सिंह सैनी तीसरे स्थान पर हैं।


इस परिणाम से क्षेत्र में भी चर्चाएं और आकलन शुरू हो गए हैं। चार चक्र की मतगणना मुरादाबाद में खत्म हो चुकी है। इसके बाद भाजपा खेमे में जहां खुशी की लहर है, वहीं बसपा समर्थक  भी काफी उत्साहित हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

  पहला चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का पहला चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। पहले चक्र में 9128 मतों की गणना हो चुकी है। प्रथम चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को 3859, बसपा के लाखन सिंह सैनी को 2681, कांग्रेस के मो. रिजवान कुरैशी को 1344 और सपा के मो. यूसुफ कुरैशी 793 मत प्राप्त कर चुके हैं। आप प्रत्याशी सरदार गुरविंदर सिंह को 150 वोट मिले हैं। 

दूसरे चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का दूसरा चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे चक्र में भी बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर आ गई है। कांग्रेस अब चौथे स्थान पर है। दूसरे चक्र में 21304 मतों की गणना हो चुकी है। 


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 8926

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 6785

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 1950

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 2270

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 372

  तीसरा चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का दूसरा चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे चक्र में भी बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर आ गई है। कांग्रेस अब चौथे स्थान पर है। तीसरे चक्र में 32582 मतों की गणना हो चुकी है।
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 13488

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 9769

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 3076

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 4126

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 644 

  चौथा चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का चौथा चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे चक्र में भी बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस अब चौथे स्थान पर है। तीसरे चक्र में 44964 मतों की गणना हो चुकी है।


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 18584

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 12221

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 6384

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 4571

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 1015

  पांचवां चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का पांचवां चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। पांच चक्रों की मतगणना के बाद बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस चौथे स्थान पर है। पांच चक्रों में अब तक 57481 मतों की गणना हो चुकी है।


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 24684

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 15149

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 8331

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 5279

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 1246
विज्ञापन
विज्ञापन
Next