फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

निकाय चुनाव : मुरादाबाद महापौर मतगणना में भाजपा आगे

ब्यूरा/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीपीएटी


इस परिणाम से क्षेत्र में भी चर्चाएं और आकलन शुरू हो गए हैं। पहले चक्र की मतगणना मुरादाबाद में खत्म हो चुकी है। इसके बाद भाजपा खेमे में जहां खुशी की लहर है, वहीं बसपा समर्थक  भी काफी उत्साहित हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

  पहला चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का पहला चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। पहले चक्र में 9128 मतों की गणना हो चुकी है। प्रथम चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को 3859, बसपा के लाखन सिंह सैनी को 2681, कांग्रेस के मो. रिजवान कुरैशी को 1344 और सपा के मो. यूसुफ कुरैशी 793 मत प्राप्त कर चुके हैं। आप प्रत्याशी सरदार गुरविंदर सिंह को 150 वोट मिले हैं। 

दूसरे चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का दूसरा चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे चक्र में भी बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर आ गई है। कांग्रेस अब चौथे स्थान पर है। दूसरे चक्र में 21304 मतों की गणना हो चुकी है। 


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 8926

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 6785

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 1950

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 2270

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 372

  तीसरा चक्र : मुरादाबाद नगर निगम के महापौर पद की मतगणना का दूसरा चक्र समाप्त हो चुका है। इस चक्र में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे चक्र में भी बसपा दूसरे और सपा तीसरे स्थान पर आ गई है। कांग्रेस अब चौथे स्थान पर है। तीसरे चक्र में 32582 मतों की गणना हो चुकी है।


विनोद अग्रवाल - भाजपा - 13488

लाखन सिंह सैनी - बसपा - 9769

मो. रिजवान कुरैशी - कांग्रेस - 3076

मो. यूसुफ कुरैशी - सपा - 4126

सरदार गुरविंदर सिंह - आप - 644 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next