फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का अपनी आमदनी बढ़ाने पर रहा जोर

Fri, 05 Jan 2018 12:26 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को आमदनी बढ़ाने पर पूरा जोर रहा। पार्षद, मेयर और निगम के अधिकारी इसको लेकर एकमत थे कि निगम की आमदनी बढ़ाई जाए। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलए रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अवनीश शर्मा का जोर स्मार्ट सिटी पर रहा। सभी ने पार्षदों से स्मार्ट सिटी में शामिल होने के लिए शहर को सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की।

नगर निगम की पहली बैठक में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार करने पर जोर रहा। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने अपने उद्घाटन भाषण में सभी को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प दिलाया। सभी ने इसको ध्वनिमत से पारित कर दिया। मेयर, नगर आयुक्त और नगर विधायक ने इसको लेकर अपने प्रस्ताव सुझाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सबसे पहले सपा के 17 पार्षदों को शपथ दिपाई गई। इसके बाद कूड़ा कलेक्शन नई एजेंसी से कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। नगर में चारों ओर फैले कूड़े और गंदगी से अटे नालों पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए अमृत योजना के तहत काम कराने का निर्णय लिया गया।

सफाई प्रतियोगिता में शामिल 4041 शहरों में मुरादाबाद के शामिल होने और स्वच्छता सर्वेक्षण वाले 432 शहरों में मुरादाबाद के 323 वें स्थान पर आने के बाद और अधिक क्षमता से काम करने का संकल्प लिया गया। सफाई को बढ़ावा देने के लिए शहर में अमिताभ बच्चन की अपील वाले होर्डिंग्स लगाने पर सहमति बनी।

बीओटी पर 50 लाख रुपये से ज्यादा वाले काम ही दिए जाएंगे। 10 लाख रुपये से ज्यादा वाले (शौचालय आदि) की देखरेख का काम बीओटी पर कराया जा सकेगा। पहली बैठक में पार्षद दल के अस्थाई नेता चुने गए। बीजेपी से डिंपल सिंह, बसपा से एडवोकेट श्रीगुल, सपा से इकबाल हुसैन और कांग्रेस से शिवराज गुर्जर को नेता चुना गया।
....
स्वतंत्रता सेनानी का पत्थर तोड़ने पर हुआ हंगामा
अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सूफी अंबा प्रसाद के नाम का पत्थर जीआईसी चौक पर तोड़े जाने पर नाराजगी प्रकट की गई। निगम द्वारा इसको दोबारा लगाने के आश्वासन के बाद भी नहीं लगवाने पर नाराजगी प्रकट की गई।

मेयर ने बताया कि अंबा प्रसाद ने अपने छापाखाना से अंग्रेजों के खिलाफ समाचार पत्र निकालकर जोरदार आंदोलन छेड़ा था। आजकल यह बदहाल है। अब उक्त स्थान पर स्मारक बनाया जाएगा। सोमवार-मंगलवार को नगर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। 22 या 24 जनवरी को इसकी बैठक में स्मारक की योजना तैयार की जाएगी। ...
अपना पर भड़के पार्षद

निगम पार्षदों को सबसे ज्यादा नाराजगी बोर्ड के प्रस्तावों पर काम न कराने को लेकर थी। इसको लेकर पार्षदों ने जोरदार हंगामा किया और निगम अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि अफसर एक्ट पढ़कर देख लें, सदन सर्वोपरी है। हम यहां नाश्ता-खाना खाने के लिए नहीं आते हैं।

इसके साथ ही नगर में लाइट न होने से अंधेरा छाने पर भी हंगामा किया गया। निगम के गोदाम में चार हजार लाइट पड़ी हैं और पार्षदों को नहीं दी जा रही हैं। इसी दौरान सपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षदों के वार्ड में डस्टबिन लगवा दिए हैं, अन्यों में नहीं। इसको लेकर भी काफी देर तक हंगामा होता रहा।

निगम का जोर अपनी आमदनी बढ़ाने पर रहा। इसके लिए कूड़ा नियंत्रण उप नियम बनाकर टैक्स लगाया गया। इसके साथ ही विज्ञापन नियंत्रण उपनियम 2018, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण नियंत्रण अधिनियम उपनियम 2018 और नगर निगम की किराए की संपत्ति के प्रबंधन हेतु उपनियम 2018 तैयार किया गया।

ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन टैक्स -
बीपीएल श्रेणी वाले 30 मीटर तक के मकान-झुग्गी          20 रुपये महीना
31 से सौ मीटर तक के मकान                                50 रुपये महीना

100 से 300 स्क्वायर मीटर वाले मकान                    100 रुपये महीना
सुपर एचआईजी एरिया- 300 मीटर से ऊपर                  150 रुपये महीना

अपार्टमेंट बिल्डिंग                                               150 रुपया प्रति फ्लैट
इसके साथ ही कामर्शियल एरिया में 200 रुपये से लेकर 10 हजार रुपया महीने का टैक्स लगराया गया है।
.
डक्त के साथ ही किराए पर दी गई दुकानों के दूसरे व्यक्ति को देने पर टैक्स तय किया गया है। बेसमेंट के लिए 15 सौ रुपये स्क्वायर मीटर, भूतल के लिए 2000 रुपये, प्रथम तल के लिए 1800 रुपये, दूसरे तल के लिए 1500 रुपये और उससे ऊपर के लिए 1000 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर टैक्स देना होगा। बिना अनुमति के दुकान के रूप में बदलाव करने पर आवंटन निरस्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
निगम को मिलेंगे ज्यादा अधिकार
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने मेयर ने एक ज्ञापन सौंपा। इसमें 1974 वें संविधान संशोधन को पारित कर उसकी रिपोर्ट सौंपी गई। विधायक ने संशोधन को विधानसभा में उठाकर निगम को ज्यादा अधिकार दिलाने का भरोसा दिया। रिपोर्ट पर पार्षद कल्पना शर्मा, अशोक कुमार सैनी, पुष्पा चौहान, रुचि चौधरी व कुलदीप नारायण आदि के हस्ताक्षर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें