फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण अधूरा, लेकिन टोल की वसूली शुरू

Thu, 21 Jan 2021 02:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठे अंबावता के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर में नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं गुरुवार को एनएचएआई की ओर से मिलक बिचौला के पास टोल की वसूली शुरू कर दी गई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


वसूली शुरू होने से नाराज अंबावता के कार्यकर्ताओं ने टोल के पास धरना शुरू कर दिया है। बता दें कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी 2016 में रामपुर काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया था। इसके तहत सड़क का चौड़ीकरण और फोरलेन का काम होना था। 

यह कार्य दो हिस्सों में मंजूर हुआ था, जिसमें से एक रामपुर से रूद्रपुर तक था जिसकी लंबाई 49 किलोमीटर है, जबकि दूसरा रूद्रपुर से काठगोदाम तक मंजूर हुआ था। इसमें 43 किमी सड़क का निर्माण किया जाना था। 
विज्ञापन


करीब एक हजार करोड़ की लागत के इस प्रोजक्ट का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। कई स्थानों पर पुल का काम अधूरा है तो कहीं पर सड़क में गड्ढे हैं। धूल के गुबारों के बीच से निकलना मुश्किल है। जगह-जगह पर डायवर्जन के बोर्ड लगे हुए हैं। 

वहीं रामपुर शहर से करीब सात किमी दूरी कोयला गावं पंचायत के मिलक बिचौला गांव के पास एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है। हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अधूरा होने के बाद भी एनएचएआई  द्वारा गुरूवार सुबह से ही टोल की वसूली शुरू कर दी गई है। 

इससे लोगों में खासा आक्रोश है। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने टोल पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया है। सूचना है कि एसडीएम यहां पहुंचने वाले हैं। हालांकि धरना की सूचना के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें