फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाहर लटका मिला मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर-विशनपुर में एक नवविवाहिता का शव चामुंडा मंदिर के बाहर जाली से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। युवती के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर युवती के पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब हैं।
विज्ञापन

रविवार तड़के लोधीपुर-विशनपुर में नवविवाहिता रिंकी का शव गांव के ही चामुंडा मंदिर के बाहर जाली से लटका हुआ मिला। एक मई 2021 को उसकी शादी गांव के दीपक कुमार से हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। परिजन हाल ही में उसे शहर के एक अस्पताल में दिखाने भी ले गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की देर रात युवती अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह करीब पांच बजे एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि युवतीका शव गांव के चामुंडा मंदिर के बाहर लोहे की जाली से लटका है। सूचना मिलते ही युवती के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में युवती के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ही उन्होंने उसकी हत्या दी और शव मंदिर के बाहर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता कल्लू सिंह ने उसके पति दीपक समेत ससुर ओमवीर, सास नन्ही, ननद रानी और सोनी, देवर दीपांशु और पति के दो बहनोइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पांच लाख रुपये की मांग करते थे ससुराल वाले
मुरादाबाद। युवती के पिता कल्लू सिंह निवासी डिडौली थानाक्षेत्र ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और देने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इसी के कारण युवती तनाव में रहती थी। उसके पिता का कहना है कि रुपयों की मांग पूरी न होने के कारण ही ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को मंदिर के बाहर लोहे की जाली से लटका दिया।
विज्ञापन

मानसिक संतुलन बिगाड़ने के लिए देते थे टेबलेट
मुरादाबाद। युवती के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि सुसराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को कोई टेबलेट खिलाते थे, जिसे खाकर वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठती थी। इसका जिक्र युवती ने अपने परिजनों से कई बार फोन पर किया था। उसे मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए ससुराल वालों ने शहर के अस्पताल में एमआरआई कराई थी। उनका कहना है कि शादी से पहले तक रिंकी की दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें