फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चुनाव हारे प्रत्याशी ने ट्रैक्टर से कुचला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Wed, 26 May 2021 12:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

आरोप है कि इसी दौरान सचिन कुमार ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और संदेश कुमार को कुचल दिया। उसे बचने का मौका भी नहीं दिया। आरोप है कि सचिन ने उसे दो बार ट्रैक्टर से कुचला। 
 
विज्ञापन
घायल ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में सफाई कर्मचारी के लिए कूड़ा उठाने वाली ठेली की मरम्मत करा रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चुनाव हारे प्रत्याशी ने ट्रैक्टर से कुचलने कोशिश की। घटना में प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसलिए सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। 

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कुम्हरिया गांव की है। यहां पर संदेश कुमार ढिल्लो का परिवार रहता है। संदेश कुमार ने इस बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीता है। 
विज्ञापन


जबकि गांव का ही सचिन कुमार चुनाव हार गया था। सचिन दूसरे नंबर पर रहा। बताते हैं उनके ग्राम पंचायत सदस्य पूरे नहीं है, इसलिए मंगलवार को संदेश कुमार की शपथ नहीं हो सकी थी। आरोप है कि शाम लगभग छह बजे नवविर्नाचित ग्राम प्रधान संदेश कुमार गांव में ही मिस्त्री की दुकान पर सफाई कर्मी के लिए कूड़ा उठाने वाली ठेली की मरम्मत करा रहा था। 
 
विज्ञापन

इस दौरान वह दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान सचिन कुमार ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और संदेश कुमार को कुचल दिया। उसे बचने का मौका भी नहीं दिया। आरोप है कि सचिन ने उसे दो बार ट्रैक्टर से कुचला। 

आरोपी घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची परिजनों ने घायल प्रधान को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एएसपी अजय प्रताप सिंह, सीओ विजय कुमार राना, देहात थाना प्रभारी संजीव कुमार त्यागी, नगर कोतवाल आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। 

उधर, माहौल बिगड़ने के डर से गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया। बाद में चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर संदेश कुमार को मेरठ रेफर कर दिया। देर रात ग्राम प्रधान की पत्नी सविता देवी ने तहरीर दे दी थी। एएसपी ने बताया कि आरोपी सचिन चुनाव हारा प्रत्याशी है। उसके ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें