फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली वादियों में मनेगा नए साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले नौ महीने से घरों में दिन बिता रहे लोग अब नए साल पर बर्फीली वादियों में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि परिवार के बजाय दोस्त और युगल ही घूमने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए वह कोविड टेस्ट भी करा रहे हैं। टूर-ट्रेवल्स संचालकों का कहना है कि देश में मनाली, गोवा, लद्दाख और विदेश में दुबई व मालदीव का सबसे ज्यादा रुझान है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से लोगों ने बाहर घूमने की सभी योजनाएं स्थगित कर दी थीं। तब से वह घर पर रहकर ही समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में जब 2021 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर नए साल के बधाई संदेश आना शुरू हो गए हैं तो लोगों ने इस जश्न को खास बनाने की तैयारी कर ली है। नए साल का आगाज सप्ताहांत में होने की वजह से लोगों की खुशी दोगुनी हो रही है।
नाइट कर्फ्यू की आशंकाओं से बढ़ा मनाली का रुझान
मुरादाबाद के लोग ज्यादातर नैनीताल, कोटद्वार, देहरादून आदि स्थानों पर घूमने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए गंभीर है। वहां पर कोविड टेस्ट रिपोर्ट की बाध्यता और नए साल पर ड्रोन से निगरानी और नाइट कर्फ्यू की आशंकाओं की वजह से लोग अब हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बना रहे हैं। वहां पर मिल रही सहूलियत की वजह से कुल्लू, मनाली पसंद में सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन

अटल टनल कर रही आकर्षित
ट्रैवल्स संचालकों के अनुसार घूमने के शौकीन लोग नौ महीने से एक ही स्थान पर रहकर ऊब चुके हैं। ऐसे में वह कुछ बदलाव चाहते हैं। इसलिए वह लद्दाख को पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे मनाली से लेह तक बनी अटल टनल को देखना प्रमुख वजह है।
करा रहे हैं कोविड टेस्ट
निजी लैब के प्रमोद का कहना है कि एक सप्ताह से बाहर घूमने जाने वालों की संख्या बढ़ी है। कुछ स्थानों पर कोविड-19 की रिपोर्ट साथ ले जाना अनिवार्य है। वहां पर 48 घंटा पहले की रिपोर्ट मांगी जाती है। प्रतिदिन 25-30 लोग कोविड की जांच करवाने के लिए आ रहे हैं।
वर्जन...
नैनीताल में इस बार डीजे नाइट, सिंगर नाइट और लॉफ्टर चैलेंज जैसे कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक है। नाइट कर्फ्यू की भी आशंका है। इसलिए लोग गोवा, कुल्लू, मनाली घूमना चाहते हैं। सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड के बजाय दुबई और मालदीव का पैकेज ले रहे हैं। वहां पर आने-जाने, रहने और खाने की सभी जानकारी ले रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। कोविड की एहतियात की वजह से इस बार लोग अपने बच्चों को साथ नहीं ले रहा रहे हैं।
- गौरव गुप्ता, संचालक, प्रेम ट्रेवल्स एंड टूर।
दुबई और मालदीव जाने वालों में नवदंपती सबसे ज्यादा हैं। नए साल के जश्न के साथ हनीमून पर जाना प्रमुख वजह है। कश्मीर और गोवा में क्वारंटीन और आरटीपीसीआर टेस्ट की बाध्यता नहीं हैं। इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी भी खूब हो रही है तो लोगों में ज्यादा खुशी है। तीन दिन से एक सप्ताह तक का पैकेज लोग ले रहे हैं।
- रिफाकत अली खान, मैनेजर, अकबर ट्रेवल्स।
गोवा, कश्मीर, मनाली, मालदीव और दुबई के ज्यादा पैकेज हैं। अटल टनल को देखने के लिए लोग उत्सुक हैं, क्योंकि वह मनाली से सीधे लेह जा रही है। इसमें नयापन भी है। गोवा जाने की प्रमुख वजह वहां के बीच, कसिनो और मौज-मस्ती की सभी सुविधाएं होना है। उत्तराखंड की बहुत कम बुकिंग हैं।
विज्ञापन

- अवनीश कुमार सिंह, संचालक, द होलीडे मेकर्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें