फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ सीएचसी में आई नई एक्सरे मशीन को किया इंस्टॉल

Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्रवासियों की मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई एक्सरे मशीन को आखिरकार शनिवार को कंपनी के इंजीनियर ने आकर इंस्टॉल कर ही दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पर अभी तक एक्सरे सुविधा नहीं थी। जिस कारण यहां से गंभीर घायलों और अन्य गंभीर रोगियों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। इसके लिए अनेकों बार क्षेत्रवासियों ने मांग भी की कि सीएचसी में ही एक्सरे मशीन की व्यवस्था की जाए। जनप्रतिनिधियों ने भी मुद्दा उठाया। कांठ के सपा विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया था। जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई और 22 जुलाई को करीब 15 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एक्सरे मशीन कांठ सीएचसी पर पहुंच गई लेकिन उसी दिन से यह मशीन ऐसे ही गत्ते के बॉक्स में बंद रखी हुई थी। शनिवार को संबंधित कंपनी के इंजीनियर सरफराज ने सीएचसी पहुंचकर मशीन को इंस्टॉल कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि अब बहुत ही जल्द सीएचसी पर एक्सरे सुविधा शुरू हो जाएगी। जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा और उन्हें जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें