फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार हो रही सब्जियों की नई पौध

Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। सहसपुर स्थित कृ़षि विज्ञान केंद्र में गांव-गांव प्रदर्शन के लिए अनेक नई प्रजातियों की सब्जी की पौध तैयार हो रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ तोमर, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. विश्वेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर केंद्र के पाॅली हाउस पर पहुंचकर नई प्रजाति की सब्जियों की तैयार हो रही पौध को देखा।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र भवन के निकट निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए पॉली हाउस बनाया गया है। इस पॉली हाउस में सब्जियों की नई पौध तैयार करने के लिए तापमान अनुकूल रहता है। पॉली हाउस में स्ट्रॉबेरी, बैंगन, मिर्च, धनिया, पालक, सलजम, मूली आदि की नई प्रजाति की पौध तैयार की गई है। यह पौध तैयार होने पर बिलारी क्षेत्र के चयनित किसानों को मुफ्त दी जाती है। अब तक मिर्च के दस हजार पौधे और बैंगन के चार हजार पौधे किसानों को बांटे जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें