फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : दिल्ली, उत्तराखंड समेत चार राज्यों के लिए बसें चलाने की तैयारी

Thu, 10 Sep 2020 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
महानगर से राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा व राजस्थान जाने वाले लोगों की परेशानी अब खत्म होने वाली है। इन चारों राज्यों के लिए एक सप्ताह में ही बस सेवा शुरू होने जा रही है। बुधवार को शासनादेश के बाद परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


25 मार्च को हुए लॉकडाउन के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। 1 जून से लागू हुए अनलॉक में भी यूपी के अंदर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे दिल्ली व खासकर उत्तराखंड जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

निगम की बसें के दूसरे राज्यों की सीमा से वापस लौट जाती हैं। जिसके कारण यात्रियों को आगे जाने में परेशानी हो रही है। वहीं उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन की अनुमति वाला पास भी होना आवश्यक है।
विज्ञापन


अन्यथा सीमा से ही वापस लौटाया जा रहा है। अब रोडवेज की बसें दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा व राजस्थान राज्यों के अंदर प्रवेश कर सकेंगी। हालांकि लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ ले जानी होगी या नहीं इस पर रोडवेज प्रबंधन ने अभी कोई उत्तर नहीं दिया है।

आरएम अतुल जैन ने बताया कि मुरादाबाद रीजन से 575 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें प्रतिदिन 80 हजार लोग यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनलॉक के बाद यात्रियों की संख्या में धीमी गति से वृद्धि हो रही है। हालांकि अब भी यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 70 से 75 प्रतिशत ही है।

रोडवेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह में अन्य राज्यों के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही उन कामगारों को भी सहूलियत होगी जो काम के लिए फिर से दिल्ली समेत अन्य राज्यों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें