फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरथला से कांठ तक डाला जाएगा नया रेल ट्रैक

Sat, 26 May 2018 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
विज्ञापन
railway
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल में हरथला से कांठ के बीच नई रेल पटरियां डाली जाएंगी। गुरुवार को भी इसी रेल लाइन पर टीआरटी के जरिये एक घंटे में 350 मीटर पटरियां बिछाई गई थी। पहले चरण में हरथला से कांठ के बीच अप लाइन पर 10 किलोमीटर और डाउन लाइन पर छह किलोमीटर पटरियां बदले का लक्ष्य तय किया गया है। जहां हर रोज आधे किलोमीटर पटरी और 750 स्लीपर बदले जाएंगे। जिसके लिए कांठ के पास ही मोअज्जमपुर रेलवे को बेस कैंप बनाया गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को हरथला में ट्रैक रिन्युवल ट्रेन (टीआरटी) के जरिये रेल पटरी बदली गई थी। शुक्रवार को भी पटरियों बिछाई जानी थी। लेकिन ब्लाक न मिलने की वजह से टीआरटी मशीन खड़ी रही। डिप्टी चीफ इंजीनियर संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि हरथला से कांठ के बीच पटरियों बदली जानी है। अप और डाउन दोनों लाइनों की पटरियों व स्लीपर बदले जाएंगे। सोलह किलोमीटर पटरियों बदल जाएंगी। रेल पटरियां नई होने के बाद  गाड़ियां निर्धारित समय से दौड़ने लगेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें