फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को डांटने से पति ने रोका तो महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेटे को डांटने से पति ने रोका तो नाराज होकर एक महिला ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी । इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।
बिहार के बेगुसराय की रहने वाली गुलशन (25) की शादी पांच साल पहले पाकबड़ा के सब्जीपुर निवासी शकील से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। शकील ने पुलिस को बताया कि गुलशन शुक्रवार रात को बडे़ बेटे को डांट रही थी। शकील ने पत्नी से बच्चे को डाटने से इंकार किया तो वह गुस्सा हो गई। इसके बाद कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाकर उस पर लटककर जान दे दी। वह कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो गुलशन फंदे पर लटकी हुई थी । एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के मायके वालों को भी गुलशन की मौत की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें