महिलाओं ने फिर किया हंगामा
मझोला के खुशहालपुर में शराब की दुकान खुलने के विरोध में सोमवार को फिर महिलाएं सड़क पर आ गईं। उन्होंने जाम लगाकर दुकान बंद कराने की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया।
जनपद की सभी दुकानों को हर माह निर्धारित कोटे के हिसाब से ही देसी, अंग्रेजी और बीयर दी गई। आबकारी विभाग को इनका राजस्व भी जमा किया गया है। किसी दुकान पर स्टॉक खत्म करने के लिए कम रेट पर बेचा गया है तो इसकी जानकारी नहीं है। एक अप्रैल से 105 कंपोजिट, 153 देसी शराब, एक माॅडल शाॅप और सात भांग की दुकानों का संचालन किया जाएगा। -महेंद्र पाल, जिला आबकारी अधिकारी