फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस अक्तूबर तक गन्ना समिति के सदस्य बन सकेंगे नए किसान

Sat, 04 Oct 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। जिला गन्ना अधिकारियों एवं किसानों की मांग की मांग पर गन्ना पेराई सत्र 2025-26 के लिए समिति सदस्यता के लिए गन्ना आयुक्त ने 10 दिन का समय बढ़ाते हुए नए किसानों को सदस्य बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के सचिव खेत सिंह ने बताया कि जो किसान अभी तक समिति सदस्य नहीं बन पाए हैं, उन्हें वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। पूर्व में पेराई सत्र 2025-26 के लिए जारी सट्टा नीति में गन्ना समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक थी। जिसे बढ़ाकर अब 10 अक्तूबर कर दिया गया है। जो नए गन्ना किसान हैं, वह समिति सदस्य बनकर इसका लाभ ले सकते हैं। कहा कि गन्ना आयुक्त ने अपील की है कि ऐसे किसान जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है, समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ भी किसान प्राप्त करें। जिन किसानों के पास गन्ने की उपज जिले के औसत उपज से अधिक है, वह कृषक उपज बढोत्तरी के लिए अपना आवेदन पत्र 10 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे, उन्हें उपज बढ़ोत्तरी की व्यवस्था का लाभ प्रदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें