फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के नए केस शून्य, लापता युवक के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या तीन रह गई है। गुरुवार को लापता हुए युवक का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। उसके खिलाफ अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के केसों को शून्य करने के प्रयासों के तहत फोकस सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। गुरुवार को देहरी गांव का एक 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला था। उसे होम आइसोलेट करने के लिए जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क किया तो युवक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।
रैपिड रिस्पांस टीम कटघर के प्रभारी डॉ. वकील अहमद ने बताया कि युवक कांटेक्ट ट्रेसिंग से बचना चाह रहा है। आशा के माध्यम से युवक की तलाश में सर्वे कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली है। युवक ने 20 जून को स्वयं रेलवे स्टेशन पर आकर संक्रमण की जांच कराई थी और दवा भी लेकर गया था।
विज्ञापन

उसके परिजनों की संक्रमण की जांच हुई है या नहीं, युवक कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए युवक का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों से युवक के संबंध में जानकारी मिलते ही सूचना देने का आह्वान किया है। थाना कटघर में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें