फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही नेपाली महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरवा चौराहा के निकट सड़क पार करते समय एक नेपाली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से वाहन समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइंस दर्वेश कुमार ने बताया कि हिमाचल से नेपाल के 10 लोगों को लेकर एक टूरिस्ट मिनी बस नेपाल जा रही थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे यह बस शेरुआ चोराहे के निकट स्थित एक पेपर मिल के पास ढाबे पर आकर रुकी। बस में सवार यात्री दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के लिए उतरे। उनमें से नेपाल के कालीकोट जिले के थाना बदालकुट रैगिल निवासी महिला यात्री गोरीचना सड़क पार करने लगी। इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनकी बस में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसके भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वाहन व उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
मृतका के भाई गोविंद बहादुर शाही ने बताया कि मिनी टूरिस्ट बस में सवार सभी दस लोग मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। हिमाचल में रह कर मेहनत मजदूरी करते हैं। कुछ दिन के लिए वह लोग अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें