फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: न ओवरहेड टैंक बना, न खोदी गई सड़कों की हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील कांठ और ब्लाॅक डिलारी क्षेत्र के गांव मुस्तफापुर खंडसाल के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब डेढ़ साल पहले काम शुरू हुआ था। बोरिंग और उसकी कोठरी के साथ चाहर दीवारी बनाई गई। लेकिन ओवरहेड टैंक नहीं बनाया गया। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने को गांव भर के रास्तों को खोदा गया। लेकिन पाइप लाइन का काम अधूरा ही छोड़ दिया। खोदे गए किसी भी रास्ते की मरम्मत नहीं की गई। टूटे पड़े उबड़-खाबड़ रास्ते ग्रामीणों को दर्द दे रहे हैं। अब एक साल से काम बंद है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान शहनबाज खान ने बताया कि ओवरहेड टैंक तो बना ही नहीं। नलकूप भी आज तक संचालित नहीं हुआ है। चाहर दीवारी भी गिर गई। पाइप लाइन बिछाने को गांव भर के रास्तों को तोड़ा व खोदा गया, मगर पाइप लाइन डालने काम भी अधूरा छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि खोदे गए रास्तों को भी ऐसे ही छोड़ दिया गया। अब यह ग्रामीणों के लिए दुखदायी साबित हो रहे हैं। उनके कई बार कहे जाने के बाद भी तोड़े गए रास्तों की मरम्मत नहीं की गई है। गांव के सरफराज, रिजवान अली ने बताया कि पूरे गांव के रास्तों को तो खोदा गया। लेकिन पाइप लाइन डालने काम पूरा नहीं किया गया। खोदे गए रास्ते ऐसे ही छोड़ दिए गए थे। ज्यादातर को गांव वालों ने मिट्टी डालकर खुद पाटा है। आसिफ, और इरफान ने बताया कि ओवरहेड टैंक बनाया ही नहीं। नलकूप भी आज तक नहीं चला है। खोदे गए रास्तों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। अब एक साल से काम बंद है। तब से किसी ने यहां आकर देखा तक नहीं है। दाऊल हसन ने कहा कि पिछले एक साल से टूटे पड़े रास्तों में लोग ठोकरें लगने से गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने तोड़े गए रास्तों की मरम्मत न किए जाने को ले कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारों को उनकी परेशानी पर गौर करते हुए रास्तों की तुरंत मरम्मत कराए जाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें