फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: न ओवरहेड टैंक बना और न ही पानी मिला, खोदकर छोड़े गए रास्तों से ग्रामीण परेशान

Tue, 19 May 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत अगमदपुर निगू नंगला के ग्रामीणों को जलजीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल-हर घर जल योजना में चार साल पहले काम शुरू हुआ था। नलकूप चारदीवारी की गई लेकिन ओवरहेड टैंक नहीं बनाया गया। इसके पिलर तक अधूरे छोड़ दिए गए। पाइप लाइन का काम भी पूरा नहीं किया गया। खोदे गए रास्ते भी ऐसे ही छोड़ दिए गए, जो आज ग्रामीणों को दुख दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान सीमा के पति अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के रसूलपुर गुर्जर, अहमदपुर निगू नंगला के ग्रामवासियों को योजना के तहत पीने का साफ पानी दिए जाने के लिए 2022 में काम शुरू हुआ था। नलकूप चारदीवारी की गई, लेकिन ओवरहेड टैंक आज तक नहीं बनाया गया। इसके पिलर भी अधूरे छोड़ दिए गए। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए गांवों के रास्तों को खोदा गया। लेकिन पाइप लाइन डालने का काम भी बीच में ही छोड़ दिया गया। पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही। तमाम रास्ते खोदकर भी ऐसे ही छोड़ दिए गए। मरम्मत नहीं कराई गई। कई रास्तों की उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर से मरम्मत कराई है। लेकिन रसूलपुर गुर्जर सहित अभी भी तमाम रास्ते टूटे और खुदे पड़े हैं। उन्होंने कई बार इनकी मरम्मत किए जाने की मांग की, मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। रसूलपुर निवासी भाकियू टिकैत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बिश्नोई ने कहा कि तमाम रास्ते खोदकर छोड़ दिए, जिनसे ग्रामीण परेशान हैं। प्रदीप कुमार ने कहा कि पानी तो आज तक मिला नहीं, खोदाई से टूटे रास्ते दुखदायी बने हैं। ग्रामीणों ने रास्तों की दुर्दशा को ले नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें