फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की हत्या का बदला: 18 साल का लंबा इंतजार...छह बेटों ने किया पड़ोसी का कत्ल; मुरादाबाद में ऐसे खेला खूनी खेल

Tue, 10 Dec 2024 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बेटों ने 18 साल रंजिश पाली। मौका मिलते ही पिता की मौत का बदला ले लिया। छह बेटों ने पड़ोसी का कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पड़ोसी की पत्नी और बेटे पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके के कलालखेड़ा में 18 साल बाद छह भाइयों ने पड़ोसी ओमपाल की हत्या कर अपने पिता की हत्या कर बदला ले लिया। रविवार की रात आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया, फिर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पड़ोसी की पत्नी और बेटे पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक पत्नी की तहरीर पर छह सगे भाइयों समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

मैनाठेर क्षेत्र के कलाल खेड़ा निवासी ओमपाल (40) पड़ोसी कुलवंत के पिता लाखन सिंह की वर्ष 2006 में हुई हत्या के मामले में आरोपी था। दोनों परिवार के बच्चों में विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों परिवार के लोग आमने सामने आ गए थे और पथराव किया गया था। 
विज्ञापन


जिसमें कुलवंत के पिता लाखन सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में ओमपाल और उसके परिवार के लोग जेल भेजे गए थे। ओमपाल पक्ष ने भी दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराया था। दोनों केस कोर्ट में विचाराधीन है। 

जमानत पर रिहा होने के बाद ओमपाल गांव छोड़कर चंडीगढ़ में रहने लगा था। जहां वह रिक्शा चलाता था। करीब आठ माह पहले वह गांव लौट आया और अपने मकान का निर्माण कराने लगा। दिन में ओमपाल, उसकी पत्नी और बेटा मकान निर्माण कराते थे और रात को सोने के लिए अपने भाई के घर चले जाते थे। 

 

रविवार रात करीब पौने नौ बजे ओमपाल अपनी पत्नी रामरती और बेटे बृजपाल के साथ भाई के घर जा रहा था। रामरती के मुताबिक, जैसे ही तीनों कुलवंत के घर के सामने से निकले, तभी कुलवंत, उसके भाई भारत सिंह, जगत सिंह, देवराज, रंजीत, संजीव और रिश्ते के भाई हरपाल ने धारदार हथियार और तमंचा लेकर आ गए। 

 

आरोपियों ने तीनों पर गड़ासे से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान भारत सिंह ने तमंचा निकाल कर ओमपाल को गोली मार दी। पति-पत्नी और बेटे की चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। 

 
विज्ञापन

परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें