फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की अधिकारियों के साथ वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनरतले सात सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा कार्य बहिष्कार शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के साथ संविदाकर्मियों की वार्ता हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कर्मचारियों से धरने को सीमित करने और कोविड टीकाकरण में सहयोग मांगा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक प्रदेश स्तर से सहयोग के लिए नहीं कहा जाएगा, तब तक कार्य बहिष्कार किया जाता रहेगा। अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की वार्ता विफल हो गई।
शुक्रवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि, विकास प्राधिकरण कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर ने सभी संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। इन लोगों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें जायज हैं।
विज्ञापन

सूबे की सरकार को सभी मांग मानकर संविदा अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित कर देना चाहिए। शांतिपूर्ण ढंग से चलाए जा रहे इस आंदोलन को प्रभावित करने की कोई कोशिश करता है, तो हम सभी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगे। इस दौरान डीपीए जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, हेमंत चौधरी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री ने बताया कि जनपद के अधिकारियों ने आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध किया है, लेकिन जब तक प्रदेश से आंदोलन के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों से वार्ता के दौरान अधिकारियों में एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग आदि शामिल रहे। इस दौरान जिला महामंत्री विपिन भट्ट, डॉ. हंसराज यादव, डॉ. अनीता मौर्य, ज्ञान चंद्र मौर्य, डॉ. मुशाहिद, उर्वदत्त तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. अजीजुर रहीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें